✍️ ब्यूरो रिपोर्ट – कल्लू उर्फ रजनीश
लखनऊ।
काकोरी क्षेत्र में चोरों का खौफ इस कदर बढ़ गया है कि हर गाँव में एक ही चर्चा है – “चोर आया चोर”।
सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चक परेवा गाँव में धावा बोल दिया। घर के अंदर घुसकर एक लाख रुपये नकद और जेवरात पार कर गए, जबकि परिवार गहरी नींद में सोया रहा।
पीड़ित किसान ने घटना की लिखित शिकायत काकोरी पुलिस को दी, लेकिन कस्बा चौकी प्रभारी आशीष बालियान न तो जानकारी देने को तैयार हैं और न ही फोन उठाना मुनासिब समझते हैं।
लगातार वारदातों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। लोग अब रात में पहरा देने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद चोर गिरोह खुलेआम सक्रिय हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त नाकाफी है और चोर खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।
दहशत में जी रहे ग्रामीणों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और सक्रिय गिरोह को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments