पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अंतर्गत थाना कांट पुलिस को बड़ी सफलता मिली।
वादी की तहरीर पर दिनांक 28.07.2025 को मु0अ0सं0 349/2025 धारा 80(2)/85/115(2) BNS व 3/4 डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
आरोप था कि निलतन (पति), वेदराम (ससुर), निलतन की माता, निलतन की बहन निशा व कुमकुम (सभी निवासी ग्राम कुतवापुर, थाना कांट) ने वादी की पत्नी शिवानी (उम्र 22 वर्ष) से दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की। मांग पूरी न होने पर मारपीट कर गले में रस्सी बांधकर उसकी हत्या कर दी गई।
आज 15.09.2025 को दोपहर 12:20 बजे, मुखबिर की सूचना पर थाना कांट पुलिस ने अभियुक्त वेदराम पुत्र पातीराम (उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी ग्राम कुतवापुर) को ग्राम कुतवापुर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर से गिरफ्तार किया।
थाना कांट पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध कानून का कठोर संदेश गया है और पीड़ित परिवार को न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मिला है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments