स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
आज दिनांक 06.10.2025 को जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया के मार्गदर्शन में तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा के निर्देशानुसार, मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित द्वारा गुरु नानक पाठशाला कन्या हाई स्कूल, शाहजहाँपुर में सेल्फ डिफेंस कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें सभी आवश्यक हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 181, 108, 1090, 1098, 1076 के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो ग्रैंडमास्टर डॉ. पुनीत मनीषी द्वारा मार्शल आर्ट्स, कराटे पेन, पिन सहित अन्य आत्मरक्षा तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं ने इन तकनीकों के माध्यम से अपनी आत्मरक्षा क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ाने का अवसर प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरमीत कौर, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित, ताइक्वांडो ग्रैंडमास्टर पुनीत मनीषी, अध्यापिका लक्ष्मी मिश्रा, पूनम सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
जिला प्रशासन की अपील:
छात्राओं और उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि वे इस प्रकार की प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लें और बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाएं, जिससे वे किसी भी खतरे से अपने आप को सुरक्षित रख सकें।
0 Comments