देवा मेला के सफल आयोजन में पत्रकारों के रचनात्मक सहयोग की बड़ी भूमिका रहती है, यह बात अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कही।
बाराबंकी के हाजी वारिस अली शाह की मजार शरीफ पर चल रहे देवा महोत्सव में आज मीडिया कैम्प का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मुख्य अतिथि अरुण कुमार सिंह ने पत्रकार साथियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोग “कलम के सिपाही” हैं और समाज को नई दिशा देने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि कई सामाजिक आंदोलनों में पत्रकारों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देवा मेला जनपद की अनूठी पहचान है, जो लोकतंत्र को मजबूत करने का एक आयाम है। यह मेला न केवल सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करता है, बल्कि आर्थिक रूप से भी एक बड़े उपक्रम के रूप में जाना जाता है।
अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने मीडिया के बंधुओं से कहा कि देवा मेला हम सबके आपसी सहयोग और सांस्कृतिक सामंजस्य का प्रतीक है और पत्रकारों की भागीदारी इसके सफल आयोजन में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments