ब्यूरो रिपोर्ट ✍️ सुधीर सिंह कुम्भाणी
सकरन (सीतापुर)।
ग्राम पंचायत लखनियापुर में आशा बहू चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने बिना खुली बैठक बुलाए और बिना प्रस्ताव पारित किए, अपने करीबी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए मनमाने तरीके से अपात्र महिला का चयन कर लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि पात्र उम्मीदवारों को दरकिनार कर पक्षपातपूर्ण तरीके से चयन किया गया, जिससे गाँव में भारी आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीण सुरेश, जाबिर अली ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के बीसीपीएम की मिलीभगत से ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने पूरी प्रक्रिया को अनदेखा करते हुए चयन किया है।
उन्होंने मांग की है कि —
“पूर्व चयन को निरस्त कर पुनः खुली बैठक में पात्र महिला का चयन किया जाए।”
ग्रामीण मनोहर, शुएब, जाकिर, ख़ुशी, कुसुमा, नसरीन, जाबिरा, साबिर, सुरेश और नासिर ने कहा कि यदि
“गाँव में डुग्गी लगवाकर खुली बैठक कर चयन नहीं किया गया, तो हम सभी ग्रामवासी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा परिसर में धरना देंगे।”
ग्रामीणों की यह शिकायत अब प्रशासनिक जिम्मेदारों तक पहुँच गई है, लेकिन अब तक किसी ठोस कार्रवाई का इंतज़ार है।
ग्रामीणों का कहना है कि आशा बहू जैसी जिम्मेदार सेवाओं में पारदर्शिता आवश्यक है, ताकि योग्य महिला को ही मौका मिले।
(ब्यूरो रिपोर्ट ✍️ सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments