लखनऊ। सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को समय पर राहत और जीवनरक्षक उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) को विशेष फर्स्ट एड प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा लखनऊ में आयोजित क्लस्टर बेस्ड ट्रेनिंग के दौरान संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण सत्र में EMTs को घटनास्थल पर चोट की गंभीरता का आकलन करना, रक्तस्राव रोकना, फ्रैक्चर और स्पाइनल इंजरी में सावधानी बरतना, स्ट्रेचर का सुरक्षित उपयोग, तथा ऑक्सीजन सपोर्ट जैसे जरूरी जीवनरक्षक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
ट्रेनरों ने बताया कि सड़क हादसे के बाद शुरुआती गोल्डन आवर अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस एक घंटे में सही प्राथमिक उपचार मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है और आगे होने वाली जटिलताओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीरेंद्र कुमार और आलोक चौहान (क्वालिटी लीडर) ने EMTs को दुर्घटना स्थल की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और घायल को एंबुलेंस तक सुरक्षित तरीके से शिफ्ट करने के प्रोटोकॉल भी समझाए।
इस दौरान ट्रेनर बीरेंद्र कुमार ने कहा कि एंबुलेंस स्टाफ का मुख्य उद्देश्य यही है कि घायल व्यक्ति को तुरंत प्राथमिक उपचार मिल सके और उसे सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाया जा सके।
इस प्रशिक्षण के बाद एंबुलेंस कर्मियों की आपातकालीन स्थिति से निपटने की क्षमता और भी मजबूत होने की उम्मीद है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments