जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में 17 वृहद औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें कृभको फर्टिलाइजर्स, के.आर. पेपर, बजाज एनर्जी सहित अन्य प्रमुख औद्योगिक इकाइयाँ शामिल थीं। जिलाधिकारी ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक औद्योगिक इकाई कुल भूजल उपयोग का कम से कम 50 प्रतिशत वर्षा जल तालाबों के माध्यम से संचय करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करे।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर तालाब निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए, ताकि औद्योगिक इकाइयों द्वारा शीघ्रता से वर्षा जल संचयन तालाबों का निर्माण कराया जा सके।
बैठक में सीनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट, नोडल अधिकारी भूगर्भ जल विभाग, अधिशासी अभियंता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments