शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक आज पुलिस लाइन परिसर में आयोजित की गई।
बैठक में कुल 13 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिनमें से 02 दम्पतियों के बीच आपसी समझौते के बाद उन्हें सकुशल विदा किया गया।
थाना रोज़ा क्षेत्र के एक दम्पति, जिनकी शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी, के बीच विवाद के मामले में सुनवाई हुई।
पत्नी ने बताया कि वह पिछले आठ माह से मायके में रह रही हैं, क्योंकि पति उनसे मारपीट करते हैं और अन्य महिला से फोन पर बातचीत करते हैं।
दोनों पक्षों की परिवार परामर्श केंद्र में वार्ता कराई गई।
आपसी संवाद और समझाने-बुझाने के बाद दोनों ने सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया और उन्हें सकुशल विदा किया गया।
थाना तिलहर के एक दम्पति, जिनकी शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी, का मामला भी परामर्श केंद्र में प्रस्तुत हुआ।
पत्नी ने आरोप लगाया कि पति शराब पीकर मारपीट और गाली-गलौज करते हैं।
दोनों पक्षों को बुलाकर समझाया गया। बातचीत के पश्चात दोनों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया और उन्हें भी परिवार परामर्श केंद्र से विदा किया गया।
बैठक में महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता, महिला आरक्षी पिंकी एवं परामर्श केंद्र की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments