शाहजहाँपुर, 6 नवम्बर 2025।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी शाहजहाँपुर की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (RATIONALIZATION) के संबंध में बैठक आयोजित की जाएगी।
यह बैठक दिनांक 07 नवम्बर 2025 को प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, शाहजहाँपुर में आयोजित होगी।
इस बैठक में समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष / मंत्रीगण को आमंत्रित किया गया है। बैठक में आगामी निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदान स्थलों के समुचित विभाजन, पुनर्गठन एवं सुलभता से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र ने सभी प्रतिनिधियों से समय से बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments