स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना रोजा परिसर में डीजे संचालकों के साथ एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थाना अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने सभी डीजे संचालकों को शासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे संचालन निर्धारित नियमों के अनुरूप ही किया जाए तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में जारी सभी निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
थाना अध्यक्ष ने सभी संचालकों से अपील की कि वे यात्रा के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में डीजे संचालकों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments