दिनांक: 14 नवम्बर 2025
कार्यालय: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर
आज दिनांक 14 नवम्बर 2025 (दिन शुक्रवार) को उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशन एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर श्री विष्णु कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर के तत्वावधान में विधिक एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हरि प्यारी सरस्वती विद्या मन्दिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शाहजहाँपुर में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ओम प्रकाश मिश्र-तृतीय, सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, शाहजहाँपुर द्वारा की गई।
श्री मिश्र द्वारा बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा का अधिकार एवं पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि—
“आज के बच्चे देश का भविष्य हैं, उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना प्रत्येक अभिभावक का कर्तव्य है।”
उन्होंने बच्चों को नैतिक मूल्यों, शिक्षा, अनुशासन एवं सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। साथ ही आगामी 13 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में भी उपस्थित जनों को अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता श्री रवि मिश्रा (प्रबंध समिति सदस्य) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
उक्त कार्यक्रम के उपरांत सचिव श्री ओम प्रकाश मिश्र-तृतीय द्वारा बाल गृह (बालक), नवादा इन्देपुर, शाहजहाँपुर में भी विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों — जैसे शिक्षा का अधिकार, संरक्षण का अधिकार एवं समान अवसर का अधिकार — से संबंधित जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने बच्चों को साइबर अपराधों से सावधान रहने तथा इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
दोनों कार्यक्रमों का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ लिपिक श्री मोहम्मद अफजल द्वारा किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments