जनपद शाहजहाँपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस को बड़ी सफलता तब मिली जब पुलिस और फील्ड यूनिट टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान हत्या के मामले में वांछित आरोपी शेर सिंह उर्फ शेरा उर्फ शेरू को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना पुलिस ने आरोपी को 25 नवम्बर 2025 की रात लगभग 8 बजे ग्राम इटौरा गौटिया से दबोचा।
🔍 मामला क्या था?
25 नवम्बर को वादी की तहरीर पर थाना सेहरामऊ दक्षिणी में मु.अ.सं. 324/25, धारा 103(1) BNS में मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने अपनी बहन मैना की हत्या करने की बात स्वीकार की।
आरोपी के अनुसार—बहन मैना शादी से मना कर रही थी और कई नंबरों पर फोन से बात करती थी। आज सुबह खेत में मोबाइल को लेकर हुई कहासुनी में आरोपी ने गुस्से में आकर पास पड़ा बांका उठाया और बहन की गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।
🧪 फील्ड यूनिट की कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी के हाथों पर लगे रक्त का बेन्जाडीन टेस्ट किया।
घटनास्थल से बरामद सामानः
👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली टीम
• थानाध्यक्ष – उमेश कुमार मिश्र
• उ.नि. – प्रियवृत दुहूण
• हे.का. – संजय कुमार
• का. – प्रदीप चौहान
• चा.आ. – शान मोहम्मद
जनपदीय फील्ड यूनिट टीम:
• हे.का. – लाखन सिंह
• का. – रजत सिरोही
• का. – रविन्द्र कुमार
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments