थाना रोज़ा, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्र के ग्राम गुर्री लिंक रोड पर आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
आज दिनांक 30 नवंबर 2025 को प्रातः लगभग 9:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि सड़क किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुँची और जांच में पाया कि मृतक की पहचान विजय पुत्र रामविलास, निवासी ग्राम सिकंदरपुर थाना रोजा, उम्र लगभग 32 वर्ष, जाति कोरी के रूप में हुई।
मृतक अपनी मोटरसाइकिल UP 31 N 7523 के पास मृत अवस्था में पाया गया। उसके सिर पर गंभीर चोट थी, जिससे स्पष्ट है कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई है।
मौके पर फ़ील्ड यूनिट को बुलाकर निरीक्षण कराया गया। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। मृतक के परिजन मौके पर उपस्थित हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments