शाहजहांपुर।
स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव के दूसरे दिन खेलों का रोमांच चरम पर रहा। मुमुक्षु शिक्षा संकुल की सभी संस्थाओं के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
दूसरे दिन टेबल टेनिस, शतरंज व खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ परिसर में किया गया, जबकि वॉलीबॉल, गोला फेंक, चक्का फेंक, बैडमिंटन और ऊँची कूद जैसी स्पर्धाएँ स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में संपन्न हुईं।
एसएस कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताएँ खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. अजीत सिंह चारग एवं डॉ. प्रांजल शाही के निर्देशन में संपन्न हुईं।
इस दौरान डॉ. संदीप अवस्थी, डॉ. प्रमोद यादव, मेजर अनिल मालवीय, डॉ. दीपक सिंह, श्री अक्षत दीक्षित, डॉ. अमित यादव, श्री अंकित अवस्थी, श्री दुर्गविजय, डॉ. विजय तिवारी, डॉ. मृदुल पटेल, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. रामशंकर पांडेय व श्री अखिलेश कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।
खेल महोत्सव के दूसरे दिन एसएस कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन और शतरंज में बाजी मारी। खिलाड़ियों के जज्बे और प्रतिस्पर्धात्मक भावना से खेल मैदानों में उत्साह का माहौल रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments