शाहजहांपुर, 30 नवम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में विधानसभा क्षेत्र-135 के सभी ईआरओ/एईआरओ एवं सुपरवाइजरों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बूथवार प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि—
जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की अंतिम तिथि 4 दिसंबर से बढ़ाकर 11 दिसंबर 2025 कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन अधिकारियों की प्रगति कम है वे कार्य गति बढ़ाते हुए सभी प्रपत्रों का शत–प्रतिशत डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। सभी अधिकारी गंभीरता एवं पूरी जिम्मेदारी के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments