स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर, 15 दिसम्बर 2025।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज–5.0” अभियान के अंतर्गत शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा प्रभावी एवं सघन कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा दिनांक 15.12.2025 को एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अख्तर पुत्र वजीर हसन उर्फ अन्ना, उम्र लगभग 32 वर्ष, निवासी मोहल्ला बाबूजई, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई है, जिसे उसके घर के बाहर स्थित खोखे के पास से समय करीब 13:20 बजे गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में दिनांक 14.12.2025 को वादी श्री रोहित वर्मा, निवासी मोहल्ला हुसैनपुरा, थाना कोतवाली द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया था कि अभियुक्त द्वारा वादी की 07 वर्षीय नाबालिग भांजी को इशारों से अपने खोखे के पास बुलाकर पैसों का लालच देकर अश्लील हरकत, पीछा करने एवं जान से मारने की धमकी दी गई।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 490/2025, धारा 74/78/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए गए अभियान में आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार प्रचलित है।
उक्त कार्यवाही मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, विश्वास एवं सशक्तिकरण की दिशा में किया गया सराहनीय एवं जनविश्वास को मजबूत करने वाला प्रयास है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments