स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। थाना कोतवाली क्षेत्र के सत्यानंद अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया।
गमगीन और आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों द्वारा मिले कथित लापरवाही के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments