ब्यूरो रिपोर्ट आनंद कुमार
लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के तहत दो महीने से फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी काकोरी के मार्गदर्शन और दुबग्गा थाना प्रभारी अभिनव कुमार वर्मा के नेतृत्व में उप निरीक्षक राय बहादुर सहित पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बचता फिर रहा था।
गिरफ्तारी के बाद चिकित्सीय परीक्षण कर आरोपी को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments