Breaking News

भाजपा किसान मोर्चा ने बिसवां में बूथ स्तर पर सुना ‘मन की बात’, किसानों का हुआ सम्मान

 

बिसवां विधानसभा के ग्राम बन्नी खुरैन में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित मन की बात कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और किसान सहभाग करते हुए।

ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता, सीतापुर ✍️

सकरन/सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सीतापुर की ओर से विधानसभा बिसवां के मंडल मानपुर अंतर्गत ग्राम बन्नी खुरैन, बूथ संख्या 42 पर प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा अरुण सिंह ‘गप्पू भैया’ उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बिसवां विधायक निर्मल वर्मा ने सहभागिता की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा लोकेश मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन प्रभा, भाजपा जिला महामंत्री रोहित सिंह व रमेश कुमार भार्गव सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त जिला उपाध्यक्ष करुणा शंकर त्रिपाठी, सुधाकर शुक्ला, जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा रवि तिवारी व वीरेश शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी रवि प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जिला मंत्री अनिल मिश्रा, संदीप शुक्ला, विजय शुक्ला उर्फ बबलू जोशी सहित मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय किसानों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही आपसी संवाद के उद्देश्य से तहरी भोज का भी आयोजन किया गया। आयोजकों ने कहा कि ‘मन की बात’ जैसे कार्यक्रम समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को सशक्त करने का कार्य करते हैं।

Post a Comment

0 Comments