आज दिनांक 09.01.2026 को समय लगभग 23:00 बजे, थाना जलालाबाद पुलिस टीम द्वारा कटरा–जलालाबाद मुख्य मार्ग से ग्राम वघापुर की ओर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसकी पहचान अर्जुन उर्फ मोहित कंजर पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम सराय साधौ, थाना जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर के रूप में हुई। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 12 बोर एवं 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।
उक्त बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलालाबाद पर मु0अ0सं0 14/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
शाहजहाँपुर पुलिस अवैध शस्त्रों्, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments