शाहजहांपुर।
शासन के निर्देशानुसार जनपद शाहजहांपुर में 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 13 जनवरी 2026 को परिवहन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही की गई।
अभियान के दौरान नियम विरुद्ध संचालित वाहनों की जांच की गई, जिसमें 7 यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग पाई गई तथा 9 वाहनों पर परावर्ती टेप न लगे होने सहित कुल 18 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, निर्धारित क्षमता के अनुरूप ही वाहन चलाएं तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक उपकरणों का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, जिससे दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री हरिओम, यात्री/माल कर अधिकारी श्री आर.पी. गौतम सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
परिवहन विभाग द्वारा आगे भी सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत इसी प्रकार के जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान जारी रखने की बात कही गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments