शाहजहाँपुर, 17 जनवरी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत दिनांक 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची को 18 जनवरी 2026 (रविवार) को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा पूर्वान्ह 10:30 बजे से अपरान्ह 04:30 बजे तक पढ़कर सुनाया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेंगे।
उक्त तिथि को मतदाता सूची का निरीक्षण भी किया जा सकेगा। साथ ही अर्ह नागरिक मतदाता सूची में—
निर्धारित तिथि पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) मतदेय स्थलों का भ्रमण कर बीएलओ की उपस्थिति एवं कार्यवाही सुनिश्चित कराएंगे।
यह सूचना जनसामान्य की जानकारी एवं सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जारी की गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments