शाहजहांपुर।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस के अवसर पर गुरुवार को नगर निगम शाहजहांपुर परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त तरुण प्रताप सिंह, माननीय पार्षदगण सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के भारत की स्वतंत्रता में दिए गए अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों, सत्य और अहिंसा के मार्ग को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांधी जी के आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा करने की बात कही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments