स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहांपुर, 28 जनवरी।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को विकास खण्ड मिर्जापुर में सोशल सेक्टर कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में विकास खण्ड मिर्जापुर की विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
कैम्प में जिला समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, महिला कल्याण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सहभागिता की गई। इस दौरान आमजन द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं, आवेदन एवं अनुरोध प्रस्तुत किए गए।
कैम्प में प्राप्त प्रकरणों का विवरण इस प्रकार रहा—
इस प्रकार कुल 27 प्रकरण कैम्प में प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित विभागों द्वारा मौके पर आवश्यक कार्यवाही की गई। पेंशन लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण भी कैम्प स्थल पर ही कराया गया।
कैम्प में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी मिर्जापुर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। विभागीय अधिकारियों ने आगंतुकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया सुनिश्चित की।
प्रशासन का उद्देश्य है कि ऐसे कैम्पों के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments