शाहजहाँपुर, 27 जनवरी।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत जनपद में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई एवं निर्णय प्रक्रिया को प्रभावी रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।
इन बैठकों में नोटिसों की सुनवाई, उनके निस्तारण तथा संबंधित प्रक्रियाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठकें बिस्मिल सभागार, कलेक्ट्रेट शाहजहाँपुर में आयोजित होंगी, जिनमें संबंधित निर्वाचन अधिकारी एवं पर्यवेक्षक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
विधानसभा क्षेत्र 136 – ददरौल
📅 28 जनवरी 2026 | ⏰ सायं 6:00 बजे
विधानसभा क्षेत्र 135 – शाहजहाँपुर
📅 29 जनवरी 2026 | ⏰ सायं 6:30 बजे
विधानसभा क्षेत्र 131 – कटरा
📅 30 जनवरी 2026 | ⏰ सायं 5:00 बजे
विधानसभा क्षेत्र 133 – तिलहर
📅 30 जनवरी 2026 | ⏰ सायं 6:00 बजे
विधानसभा क्षेत्र 134 – पुवायां
📅 31 जनवरी 2026 | ⏰ सायं 5:00 बजे
विधानसभा क्षेत्र 132 – जलालाबाद
📅 31 जनवरी 2026 | ⏰ सायं 6:00 बजे
बैठकों में ईआरओ, सभी एईआरओ (अपर एईआरओ सहित) एवं सभी सुपरवाइजरों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि सभी ईआरओ अपने अधीनस्थ अधिकारियों को समय से सूचना देकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करें तथा स्वयं भी बैठक में प्रतिभाग करें।
साथ ही सभी एईआरओ को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित प्रारूप पर आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित हों, जिससे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण किया जा सके।
0 Comments