शाहजहाँपुर।
मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2026 को जिला अस्पताल/मेडिकल कॉलेज परिसर में एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं को रैगिंग निषेध, साइबर क्राइम जागरूकता, महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में थाना प्रभारी के निर्देशन में मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा, महिला उप निरीक्षक पारुल, उप निरीक्षक विनय कुमार, कांस्टेबल बिलाल एवं विष्णु की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को रैगिंग से संबंधित कानूनी प्रावधानों, उसकी रोकथाम के उपायों तथा रैगिंग के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया गया।
साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए विद्यार्थियों को सोशल मीडिया सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग, ओटीपी/लिंक फ्रॉड, फिशिंग जैसे अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
मिशन शक्ति के उद्देश्यों के अनुरूप कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर विशेष जोर दिया गया। बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों, दैनिक जीवन में सुरक्षा सावधानियों, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों, कानूनी अधिकारों तथा शारीरिक/मानसिक उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध सहायता प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं—जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं नशा मुक्ति भारत अभियान—के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर—वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपात सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102/108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई और उन्हें स्वयं व समाज की सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
0 Comments