ब्यूरो रिपोर्ट: रिजवान अली, लखनऊ
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के जोन-दक्षिणी अंतर्गत थाना गोसाईगंज पुलिस ने जान से मारने की नियत से हमला करने वाले छह अभियुक्तों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। आरोपियों ने घायल युवक को मृत समझकर इन्द्रा नहर में फेंक दिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को थाना क्षेत्र निवासी वादी सुनील कुमार पुत्र मंगल ने तहरीर देकर बताया कि विपक्षीगणों ने उनके पुत्र रवि पर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में थाना गोसाईगंज पर मु0अ0सं0-36/2026 धारा 109(1)/127(2)/118(1)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
जांच के दौरान साक्ष्यों से स्पष्ट हुआ कि अभियुक्तों ने पीड़ित के गले व आसपास कई वार किए और उसे मृत समझकर वाहन संख्या UP32-QS-7757 में डालकर इन्द्रा नहर के बहते पानी में फेंक दिया। पुलिस टीम ने लगातार दबिश देकर 27/28 जनवरी की रात्रि में छह आरोपियों—अजीत कुमार, बृजेश कुमार उर्फ छोटू, रामसिंह, सौरभ वर्मा, विशाल यादव और प्रशांत यादव—को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त Toyota Urban Cruiser Hyryder कार संख्या UP32-QS-7757 भी बरामद की गई।
साक्ष्य के आधार पर मुकदमे में धारा 190/191(2)/191(3)/3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है। घायल रवि का इलाज ट्रॉमा सेंटर पीजीआई में चल रहा है।
पुलिस अभिलेखों के अनुसार, कुछ आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव, उपनिरीक्षक ऋषभ पाण्डेय, उपनिरीक्षक रजनीश यादव, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह यादव तथा कांस्टेबल प्रदीप कुमार आर्या और बृजेश कुमार शामिल रहे।
0 Comments