शाहजहाँपुर, 29 जनवरी।
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यक समन्वय के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शाहजहाँपुर की अध्यक्षता में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है।
यह बैठक 29 जनवरी 2026 को सायं 6:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में संपन्न होगी। बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित प्रगति, विभागीय दायित्वों एवं आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त नगर निगम शाहजहाँपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित जनपद की समस्त नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे।
जिला निर्वाचन प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों से बैठक में समय से उपस्थित रहकर सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया है, ताकि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 की प्रक्रिया को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments