Breaking News

विधानभवन परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह, राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने की सहभागिता

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव | उत्तर प्रदेश

लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित विधानभवन परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहभागिता की।

समारोह के दौरान ‘विकसित भारत–विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें प्रदेश की प्रगति, सांस्कृतिक विरासत एवं विकास योजनाओं की झलक प्रस्तुत की गई। सेना, पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की परेड ने अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव का प्रदर्शन किया।

देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को विविधता और एकता के रंगों से भर दिया। पूरा आयोजन उत्साह, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments