संवाददाता: लखनऊ
लखनऊ। 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल की ओर से विभिन्न बाजारों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर देशवासियों एवं व्यापारियों को शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय सहित गौरी बाजार, दरोगा खेड़ा बाजार, चंद्रावल बाजार, बेहटवा बाजार, गहरू बाजार तथा बंथरा बाजार में आयोजित हुआ, जहाँ व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारी एकत्रित हुए। सभी स्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया तथा देशहित, समाजहित और व्यापार हित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह यादव, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह, संगठन मंत्री पवन पांडे, कार्यालय सचिव सतीश यादव, विधानसभा सचिव कौशलेंद्र कुमार, इकाई अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, शिव सिंह, सचिन कुमार यादव, राहुल कुमार, पवन यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन सदैव सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहता है तथा भविष्य में भी समाज और व्यापारियों के हित में कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
0 Comments