शाहजहाँपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जे.पी.एस. राठौर सोमवार, 12 जनवरी 2026 को बरेली एवं शाहजहाँपुर के भ्रमण पर रहेंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह प्रातः 10:50 बजे सर्किट हाउस, बरेली से कार द्वारा प्रस्थान कर 11:00 बजे विकास भवन, बरेली पहुंचेंगे।
विकास भवन में माननीय मंत्री द्वारा जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जो प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 12:30 बजे तक चलेगी। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, प्रशासनिक समन्वय तथा विकास कार्यों की समीक्षा किए जाने की संभावना है।
बैठक उपरांत मंत्री श्री राठौर अपराह्न 12:30 बजे बरेली से प्रस्थान कर 1:45 बजे पी.डब्ल्यू.डी. गेस्ट हाउस, शाहजहाँपुर पहुंचेंगे। यहां उनका स्वागत भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री श्रीकृष्ण चन्द्र मिश्रा एवं महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता द्वारा किया जाएगा।
शाहजहाँपुर प्रवास के पश्चात माननीय मंत्री अपराह्न 4:00 बजे प्रस्थान कर सायं 7:00 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास पहुंचेंगे। प्रशासनिक स्तर पर मंत्री के दौरे को लेकर आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments