शाहजहांपुर।
नगर निगम शाहजहांपुर द्वारा “मेरा शहर–मेरा घर” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में जन सुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने की। जन सुनवाई दिवस का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक Systematic Administrative Mechanism, Bridging, Happiness and Value (SAMBHAV) के अंतर्गत किया गया।
जन सुनवाई के दौरान नगर क्षेत्र से आए नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण एवं कर विभाग से संबंधित अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। नगर आयुक्त द्वारा सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर, जनसंतुष्टि एवं समदृष्टि को ध्यान में रखते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम के दौरान कुल तीन समस्याएं/शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से दो का मौके पर ही समाधान करा दिया गया, जबकि शेष शिकायत के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई दिवस में अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, अपर नगर आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य, लेखाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर के नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की।
नगर निगम प्रशासन ने आमजन से अपील की कि वे जन सुनवाई दिवस का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु आगे आएं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments