ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ। डीसीपी पश्चिमी ज़ोन विश्वजीत श्रीवास्तव एवं एसीपी काकोरी शकील अहमद के निर्देशन में थाना दुबग्गा पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने पुलिस टीम के साथ प्रमुख स्थानों पर पैदल भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
गश्त के दौरान सड़कों पर अवैध रूप से खड़े ऑटो, ई-रिक्शा व टैक्सी चालकों को हटाया गया। वहीं सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए दोबारा ऐसा न करने की हिदायत दी गई। पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके पहचान पत्रों की जांच भी की।
इंस्पेक्टर श्रीकांत राय ने क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने का आश्वासन दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हलचल देखी गई। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना करते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ने की उम्मीद जताई। इस पैदल गश्त अभियान में एसएसआई राकेश पटेल सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments