ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ
लखनऊ में व्यापारी की बिल्डिंग पर बम फेंककर दहशत फैलाने और रंगदारी मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच प्रभारी शिवनंदन के नेतृत्व में उप निरीक्षक असलम खान की सक्रिय भूमिका और दुबग्गा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी गैंग बनाकर लूट का प्रयास करते थे और लूटे गए मोबाइल फोन से व्यापारियों को फोन कर रंगदारी मांगते थे। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं अंजाम देते थे। इसी क्रम में एक व्यापारी की बिल्डिंग पर बम फेंकने की घटना को अंजाम दिया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों में इंद्रेश कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, राज, मोनू और अंकित शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक असलम खान ने टीम के साथ कड़ी मेहनत करते हुए आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments