ब्यूरो रिपोर्ट: पप्पू कुमार चौहान, सीतापुर
सकरन (सीतापुर) के विकास खण्ड सकरन की ग्राम पंचायत सेमरा खुर्द में कृषक-श्रमिक ग्राम चौपाल के अंतर्गत जनजागरण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भूमि विकास बैंक बिसवां के चेयरमैन कृपा शंकर वर्मा द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
![]() |
| विज्ञापन |
चौपाल को संबोधित करते हुए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राजेश वर्मा (पूर्व सांसद) ने सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विकसित भारत के लक्ष्य के तहत श्रमिकों को रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। रोजगार दिवसों में वृद्धि और भुगतान प्रक्रिया को सरल व समयबद्ध बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि मजदूरों को समय पर पारिश्रमिक मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि पारदर्शिता बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से व्यवस्थाओं में सुधार किया जा रहा है।
कार्यक्रम में बिसवां विधायक निर्मल वर्मा, खंड विकास अधिकारी श्रीश कुमार गुप्ता तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान प्रधान लिपिक रामकिशोर मिश्रा, सचिव अजय गौतम, रामदेव जायसवाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनी गईं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments