स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहांपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सदर बाजार पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में 199 अवैध जिंदा कारतूस .315 बोर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 20 फरवरी 2026 की रात पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कारतूस बेचने की फिराक में छोटे कुतबे के पास खड़ा है।
सूचना मिलते ही थाना सदर बाजार पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जावेद अहमद उर्फ राजा (52) निवासी बाडूजई प्रथम, पक्का तालाब, थाना सदर बाजार बताया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 199 जिंदा कारतूस .315 बोर, दो कीपैड मोबाइल फोन और 1100 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित बड़ी वारदात टल गई है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments