स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर: विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत जिले में गतिमान कार्यों के संबंध में 20 फरवरी 2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह पाया गया कि नो-मैपिंग वाले मतदाताओं से वर्ष 2003 की मतदाता सूची की हार्डकॉपी मांगी जा रही है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची ऑनलाइन उपलब्ध है और बी०एल०ओ० के पास इसकी हार्डकॉपी भी मौजूद है। अतः किसी भी मतदाता को 2003 की मतदाता सूची की हार्डकॉपी उपलब्ध कराने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा।
यह निर्णय मतदाता सुरक्षा और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments