शाहजहाँपुर: 24 फरवरी से आरंभ हो रहे मुमुक्षु महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस संबंध में प्राचार्य प्रो. आर. के. आजाद की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें महोत्सव से संबंधित सभी महत्वपूर्ण समितियों के प्रभारियों से उनके दायित्व और जिम्मेदारियों के निर्वहन की रणनीति पर चर्चा की गई।
प्राचार्य ने बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 24 फरवरी को प्रातः 9 बजे गुरु पूजन के साथ होगा। इसके बाद प्रातः 10 बजे मुमुक्षु आश्रम की यज्ञशाला में रुद्र महायज्ञ आरंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति 2 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी। साथ ही प्रातः 10:15 बजे श्री राम कथा संदेश वाहन यात्रा का आयोजन खिरनीबाग से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से मुमुक्षु आश्रम पर संपन्न होगा। महोत्सव के दौरान श्री हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित किया जाएगा।
महत्वपूर्ण आयोजन में प्रतिदिन लगभग 3000 भक्तों के बैठने की व्यवस्था है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक पूज्य संत श्री विजय कौशल जी महाराज के श्रीमुख से भक्तगण श्री रामकथा का श्रवण कर सकेंगे। अंतिम दिन 2 मार्च को रुद्र महायज्ञ एवं श्री रामकथा पूर्णता को प्राप्त होगी, और शाम 7 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें मुंबई के प्रख्यात भजन गायक डॉ. कमलेश उपाध्याय हरिपुरी, साध्वी भक्ति प्रभा जी और महंत श्री गुरु प्रसाद उपस्थित रहेंगे।
सप्तदिवसीय इस पावन महोत्सव में न केवल शाहजहाँपुर नगर के नागरिक बल्कि अन्य जनपदों और भारत के विभिन्न स्थानों से आए भक्तगण भी भाग लेंगे।
बैठक में उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल के संचालन में प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. मधुकर श्याम शुक्ला, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. अजीत सिंह चारग, प्रो. शालीन कुमार सिंह, डॉ. जयशंकर ओझा, डॉ. प्रांजल शाही सहित कॉलेज के तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments