ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
जनपद बहराइच के थाना दरगाह शरीफ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विशुनपुर राहू में हुई हत्या की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
वादिनी लक्ष्मी पत्नी स्व0 बडकऊ निवासी ग्राम विशुनपुर राहू द्वारा थाना दरगाह शरीफ में लिखित सूचना दी गई थी कि उनके पति बडकऊ, जो अवध साल्वेक्स फैक्ट्री के मालिक के बटाई पर लिए गए मक्के के खेत को देखने गए थे, देर तक वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर दिनांक 11 फरवरी को पूर्वाह्न उनका शव गेहूं के खेत में कुछ दूरी पर संदिग्ध अवस्था में पाया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त जसवन्त पुत्र सोहनलाल एवं नीलम पत्नी जसवन्त को ग्राम राहू विशुनपुर स्थित एक साइफन के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से बडकऊ को मक्के के खेत में बुलाकर ईंट एवं धारदार हथियार से हत्या कर दी।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हसिया (आला कत्ल), ईंट तथा घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है।
🎥 अशोक कुमार सिंह (अपर पुलिस अधीक्षक नगर) की बाइट👇
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments