Breaking News

समाधान दिवस में उठीं गंभीर शिकायतें, डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

जनपद शाहजहांपुर की तहसील कलान में शनिवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें आमजन की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

समाधान दिवस के दौरान नगर पंचायत कलान में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों की शिकायत सामने आने पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी कलान को मामले की जांच के निर्देश दिए।

तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अवैध कब्जा, बिजली, राशन कार्ड और पेंशन से जुड़े मामले प्रमुख रहे। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि का फीडबैक लेना अनिवार्य किया जाए।

भूमि संबंधी मामलों में पुलिस और राजस्व टीम को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर समाधान कराने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, उपजिलाधिकारी कलान अभिषेक प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments