Breaking News

पयागपुर में मिष्ठान दुकानों पर छापा, मिलावटी मिठाइयाँ नष्ट

 

ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी बहराइच ✍️

बहराइच। होली पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए पयागपुर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। जांच के दौरान अपमिश्रित मिठाइयाँ मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया और संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई।

यह कार्रवाई जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देश पर संचालित अभियान के तहत की गई। छापेमारी का नेतृत्व उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार पाण्डेय एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अमर सिंह वर्मा ने किया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0 Comments