स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी होली पर्व पर निकलने वाले पारंपरिक ‘बड़े लाट साहब’ जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी नगर ने पुलिस बल के साथ प्रस्तावित जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों, भीड़भाड़ वाले बाजारों एवं वैकल्पिक यातायात मार्गों का गहन जायजा लिया गया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने स्थानीय व्यापारियों और संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित कर जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। साथ ही लोगों को आगाह किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘बड़े लाट साहब’ जुलूस को सुरक्षित, सकुशल और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments