![]() |
| डॉ. देशबन्धु शाहजहांपुरी |
स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 27 फरवरी। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा नगर के वरिष्ठ बाल साहित्यकार डॉ. देशबन्धु शाहजहांपुरी को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए प्रतिष्ठित अमृतलाल नागर बाल कथा सम्मान प्रदान किया जाएगा।
यह जानकारी संस्थान की प्रधान संपादक डॉ. अमिता दुबे ने दी। उन्होंने बताया कि डॉ. शाहजहांपुरी को शीघ्र ही आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में ₹51 हजार की धनराशि, अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
डॉ. देशबन्धु शाहजहांपुरी बाल साहित्य के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम हैं। अब तक उनकी 11 बाल साहित्य की पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जबकि उनकी रचनाएं 40 से अधिक संकलनों में शामिल की जा चुकी हैं। उनकी कविताएं एवं कहानियां देश के विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में निरंतर प्रकाशित होती रही हैं।
इस उपलब्धि पर नगर सहित देशभर के साहित्यकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इससे पूर्व भी उन्हें विभिन्न राष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments