स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी त्योहार एवं जुलूसों को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना पुवायां क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी पुवायां के साथ पुलिस बल ने पैदल गश्त की।
पैदल गश्त के दौरान बाजार क्षेत्र, प्रमुख मार्गों, चौराहों तथा संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही प्रस्तावित जुलूस मार्गों पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों, धर्मगुरुओं एवं संभ्रांत नागरिकों से संवाद स्थापित कर आपसी समन्वय बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
आमजन को जागरूक करते हुए पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
पुलिस बल को लगातार सतर्क रहने, प्रभावी गश्त बनाए रखने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जनपद पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments