स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। जनपद की समाजसेवी संस्था ‘सहयोग’ द्वारा होली पर्व के अवसर पर राजकीय बाल गृह एवं महानगर के समीप स्थित सुंदर नगर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों के साथ रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार अपनी धर्मपत्नी सहित उपस्थित रहे। संस्था द्वारा बच्चों को फल, मिठाई, रंग, पिचकारी एवं उपहार वितरित किए गए, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर एडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी आपसी प्रेम, भाईचारे और मिलजुल कर मनाने में है। उन्होंने सभी बच्चों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में पहुंचे वायु सेना के पूर्व कप्तान प्रमोद गुप्ता ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है और इन्हीं चुनौतियों से आगे बढ़कर सफलता हासिल की जाती है। उन्होंने बच्चों को मेहनत कर उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक शाहनवाज खां (एडवोकेट), अनिल गुप्ता (प्रधान), अध्यक्ष रजनी गुप्ता, महासचिव विकास सक्सेना सहित अनुराग अग्रवाल, स्तुति गुप्ता, सुमन गुप्ता, संगीता गुप्ता, हरजीत सिंह, राजा, शिवम वर्मा, शबाब, सुधीर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कर उन्हें अपनापन और उत्साह प्रदान करना रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments