Breaking News

राजधानी में चाइनीज़ मांझे पर सख्ती, काकोरी में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

 

ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️

लखनऊ: राजधानी में प्रतिबंधित और जानलेवा चाइनीज़ मांझे से एक युवक की मौत के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में एसीपी काकोरी के नेतृत्व में थाना काकोरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया।

कस्बा काकोरी सहित थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पतंग और मांझा बेचने वाले दुकानदारों की विशेष चेकिंग की गई। प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स अभियान में मौजूद रहे और दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी स्थिति में अवैध या प्रतिबंधित मांझे की बिक्री न करें।

चेकिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं भी प्रतिबंधित मांझा बेचा जाता पाया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जानलेवा मांझे की बिक्री या उपयोग को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

Post a Comment

0 Comments