लखनऊ: चाइनीज़ मांझे से लगातार हो रही जानलेवा घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे के कारण किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो ऐसे मामलों को हत्या की श्रेणी में दर्ज किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सख्त सवाल करते हुए कहा कि जब चाइनीज़ मांझा पूरी तरह प्रतिबंधित है, तो उसकी बिक्री और उपलब्धता कैसे हो रही है। उन्होंने इसे प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला बताया।
सीएम योगी ने प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि चाइनीज़ मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि इस जानलेवा मांझे से आम नागरिकों की जान जोखिम में डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि बाजारों, गोदामों और संवेदनशील इलाकों में अभियान चलाकर अवैध मांझा जब्त किया जाए और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
सरकार का कहना है कि यह कदम आम जनता, विशेषकर दोपहिया चालकों, राहगीरों और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments