Breaking News

राजधानी लखनऊ में तेज़ रफ्तार का कहर: ट्रक और डाले में भीषण भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

 

ब्यूरो रिपोर्ट: राज बहादुर, लखनऊ ✍️


लखनऊ। राजधानी के काकोरी थाना क्षेत्र में तेज़ रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। समदा चौकी अंतर्गत आउटर रिंग रोड पर चकौली के पास पुल के ऊपर ट्रक और टाटा इंट्रा पिकअप (डाला) के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने यूपी 32 RT 9205 नंबर के डाले को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डाले का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन अनियंत्रित हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। गनीमत रही कि चालक और सवार बाल-बाल बच गए तथा उन्हें मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे कराया गया।

सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू कराया। ट्रक चालक की तलाश एवं पूछताछ की कार्रवाई जारी है।

लगातार बढ़ती तेज़ रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments