Breaking News

प्रदेश के प्रत्येक जिले में स्थापित होंगे मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। प्रत्येक जिले में दो-दो मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। आगे चलकर इन विद्यालयों को न्याय पंचायत स्तर तक विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रथम चरण में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक विद्यालय की स्थापना की जाएगी। इसके बाद इस योजना का विस्तार ब्लॉक स्तर और फिर न्याय पंचायत स्तर तक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर आधारभूत सुविधाओं से युक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच शैक्षिक अंतर को कम किया जा सके।

#नवनिर्माण_के_9_वर्ष

Post a Comment

0 Comments