Breaking News

लखनऊ में यातायात पुलिस की सख्ती, ब्लैक फिल्म और हूटर लगे वाहनों पर कार्रवाई

 

ब्यूरो रिपोर्ट: सोम दत्त, लखनऊ ✍️

लखनऊ, 04 फरवरी 2026: जनपद लखनऊ में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। शहर के विभिन्न चौराहों और तिराहों पर की गई इस कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त प्रवर्तन किया गया।

चेकिंग अभियान के दौरान कुल 235 वाहनों की जांच की गई। जांच में 13 वाहनों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगी पाई गई, जबकि एक वाहन पर अवैध हूटर लगा मिला। संबंधित वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए सभी वाहन चालक नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी अभियान जारी रहेगा।

यातायात पुलिस, लखनऊ ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नियमित रूप से की जाती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments